Logo
ब्रेकिंग
लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी
Header Ad

बैतूल क्राइम न्यूज़।आठनेर पुलिस ने मां की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार

0
बैतूल। आठनेर थाना पुलिस ने अपनी मां की हत्या कर फरार हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।
25 नवंबर 2025 को ग्राम डूडर निवासी फरियादी युवराज इवने पिता नागोराव उम्र 48 वर्ष ने थाना आठनेर में सूचना दी कि दिन में खेत जाने के बाद शाम करीब छह बजे ग्राम कोटवार सुमन बाई ने बताया कि उसके साले दिलीप ने अपनी मां के साथ मारपीट की है। जब वह दिलीप के घर पहुंचा तो उसकी सास मंगेबाई घर के पीछे छपरी में बेहोश पड़ी थीं। उनके दाहिने पैर की हड्डी टूटी हुई थी और शरीर पर गंभीर चोटों से खून बह रहा था।
पूछताछ में आरोपी दिलीप ने बताया कि मां द्वारा उल्टा-सीधा कहने पर गुस्से में उसने उन्हें धक्का दिया और मिर्ची पीसने का पत्थर (सिलबट्टा) उठाकर कई बार पटका, जिससे उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दिलीप पिता श्यामजी उइके उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डूडर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 443/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य और सीन ऑफ क्राइम यूनिट प्रभारी आबिद अंसारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
थाना प्रभारी आठनेर विजय सिंह ठाकुर ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश की। टीम ने 26 नवंबर को ग्राम डूडर में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने कहा कि पारिवारिक विवादों को हिंसा का रूप न दें। क्रोध में लिया गया गलत निर्णय जीवनभर पछतावे का कारण बन सकता है। किसी भी विवाद या आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 पर सूचना दें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.