
क्रिकेट खेलने के विवाद में युवक की हत्या — मां बोलीं, आज भी साड़ी खून से रंगी है, पत्नी ने लगाई गुहार — कातिलों को फांसी दो
बैतूल। शहर के गंज थाना क्षेत्र के कत्ल ढाना इलाके में रविवार शाम क्रिकेट खेलने के विवाद ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। बीच-बचाव करने गए 27 वर्षीय मोहित गोहे की बैट और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
मोहित हाउसिंग बोर्ड में लिपिक थे। उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिली थी — उनके पिता एसडीओ रहे हैं।
घटना उस समय हुई जब मोहल्ले के बड़े ग्राउंड में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान बड़े ग्राउंड पर दो पक्षों में झगड़ा हुआ और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसी बीच छोटे ग्राउंड में खेल रहे बच्चों पर भी पत्थर गिरने लगे।
मृतक की मां ने रोते हुए बताया —
> “बड़े ग्राउंड के बच्चे झगड़ने लगे थे। मैंने अपने बेटे से कहा कि पत्थर आ रहे हैं, छोटे बच्चों को लग जाएगा। मेरा बेटा बोला — मैं जाकर कहता हूं। तभी मोहित भी उठे, बोले कि मैं भी चलता हूं। वहां दो लड़के आए और मेरे बेटे पर हाथ उठाने लगे। जब मोहित ने रोका तो उन पर बैट से हमला कर दिया — दो-तीन वार किए, सिर फट गया, बहुत खून बहा। कोई बचाने नहीं आया, सब देखते रहे। था, खून में लथपथ… आज भी मेरी साड़ी उसी खून से रंगी हुई है।”
मैने बेटे को कभी एक उंगली नहीं लगाई बेरहमो ने उसकी जान ही ले ली ।
मोहित की पत्नी प्रीति शोक में डूबीं बोलीं —
> “मैंने पति से कहा था, बच्चे को लग जाएगा तो जाकर समझा दे। वो सो रहे थे ।वहां जाकर समझाना शुरू किया तो उन्होंने पीटना शुरू कर दिया । जब दौड़कर पहुँची तो वो जमीन पर पड़े थे।
घटना रविवार शाम की है घटना के बाद परिवार घायल मोहित को निजी अस्पताल ले गए।जहां से उन्हें भोपाल रैफर कर दिया गया था।जहां आज उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक का शव आज बैतूल लाया गया।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बताया कि झगड़े में शामिल दीपक धुर्वे और पुनीत कहारे नाम के युवक आपस में भिड़े थे। मोहित बीच-बचाव करने गए तो उन पर बैट और डंडों से हमला कर दिया गया।
दीपक पहले भी धारा 307 (हत्या के प्रयास) का आरोपी रह चुका है, जबकि पुनीत पर भी कई अपराध दर्ज हैं। दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
मृतक की पत्नी और मां के आंसुओं ने पूरे इलाके को दहला दिया। दो साल पहले ही मोहित की शादी हुई थी, पीछे रोता-बिलखता परिवार और मासूम बेटा छोड़ गए।
