Logo
ब्रेकिंग
Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी
Header Ad

Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत की मुक्केबाजी टीम ने शानदार शुरुआत की है. महिला 51 किलोग्राम भारवर्ग के अपने पहले ही मुकाबले में भिवानी जिले के गांव धनाना की स्टार बॉक्सर साक्षी चौधरी ने रिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता आइरा विलिगास को 5-0 से एकतरफा मात दी और प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रवेश किया.

📺 2. घर पर टीवी के सामने सांसें थामे बैठा रहा परिवार, पहले ही राउंड से दिखाया आक्रामक रुख

साक्षी के इस मुकाबले को लेकर उनके पैतृक गांव धनाना में सुबह से ही जबरदस्त उत्साह का माहौल था. पिता मनोज कुमार और माता शीला देवी समेत पूरे परिवार ने टीवी के सामने बैठकर मैच देखा. रिंग में उतरते ही साक्षी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए ओलंपिक मेडलिस्ट विलिगास को लगातार बैकफुट पर धकेला और पांचों जजों का फैसला अपने पक्ष में करते हुए शानदार जीत हासिल की.

🏅 3. किसान की बेटी का 14 सालों का कड़ा संघर्ष, 24 सितंबर को होगा अगला मुकाबला

सासाक्षी के किसान पिता मनोज कुमार ने बेटी की इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए बताया कि वह शुरुआत से ही पूरे जोश में थीं. साल 2012 से मुक्केबाजी के दस्ताने पहनने वाली और पढ़ाई (एमबीए) में भी आगे रहने वाली साक्षी का अगला मुकाबला अब 24 सितंबर को खेला जाएगा. परिवार और पूरे देश को उम्मीद है कि वह अपनी इस लय को बरकरार रखते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जरूर जीतेंगी.

Comments are closed.