Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा

0

बैतूल। कक्षा 5वीं और 8वीं के अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षण सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सके या असफल रहे छात्रों के लिए पुनः परीक्षा 1 जून से शुरू होकर 6 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र ने विस्तृत समय सारिणी और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश की सभी शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त स्कूलों और पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थी इस पुनः परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के लिए विषयवार अतिरिक्त शिक्षण की व्यवस्था भी स्कूल स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वे बेहतर तैयारी कर सकें।

 

पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल www.rskmp.in से डाउनलोड कर सकेंगे। शाला प्रमुख, जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी, बीआरसीसी और डीपीसी के लॉगिन के माध्यम से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा रहेगी। सभी विद्यार्थियों को 25 मई तक प्रवेश पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

परीक्षा केन्द्र जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर बनाए जाएंगे। यदि किसी केन्द्र पर 500 से अधिक परीक्षार्थी होते हैं, तो राज्य शिक्षा केन्द्र की अनुमति से अतिरिक्त केन्द्र बनाए जा सकेंगे। केन्द्र निर्धारण के बाद स्कूलों की मैपिंग 15 मई तक पूरी करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

 

पुनः परीक्षा के प्रश्नपत्रों की प्रिंटिंग परीक्षा केन्द्रों पर ही ऑन स्पॉट की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक केन्द्र पर कम से कम दो कम्प्यूटर या लैपटॉप, दो प्रिंटर, इंटरनेट, पर्याप्त कागज और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। प्रश्नपत्र डाउनलोड और प्रिंट की जिम्मेदारी जिला परियोजना समन्वयक को दी गई है।

 

गर्मी को देखते हुए परीक्षा केन्द्रों पर विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। छात्रों के लिए ठंडे पेयजल, ओआरएस, पंखों की व्यवस्था और जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचाने की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, विद्यार्थियों की उपस्थिति और उन्हें परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल के शिक्षकों को सौंपी गई है।

Best budget product 😍👇

Leave A Reply

Your email address will not be published.