Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल रहा था इलाज, परिवार ने कहा — भर्ती के बाद से कोमा में था बेटा

0

बैतूल / आमला। छिंदवाड़ा जिले के परासिया में हुए कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में गंभीर रूप से बीमार हुए बैतूल जिले के टीकाबर्री गांव के चार वर्षीय हर्ष की बीती रात नागपुर एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। हर्ष पिछले चार माह से आईसीयू में भर्ती था और लगातार कोमा में था। डॉक्टरों का कहना था कि उसकी स्थिति नाजुक है लेकिन धीरे-धीरे रिकवरी हो रही है।

 

परिजनों के मुताबिक, रवि रात करीब 10 बजे हर्ष ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उसका शव गांव लाया जा रहा है। बच्चे के दादा देवा ने बताया कि “उसे भर्ती कराने के बाद से होश नहीं आया। डॉक्टर रोज कहते थे कि अब थोड़ा बेहतर है, लेकिन कल रात वह हमें छोड़ गया।”

 

हर्ष के पिता गोकुल किसान हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनमें हर्ष बड़ा था। परिवार के सदस्य पिछले चार महीनों से नागपुर में ही थे। इलाज में अब तक लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं।

आमला एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने भी बच्चे की मौत की पुष्टि की है।

 

क्या है कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड

 

अक्टूबर 2025 में छिंदवाड़ा जिले के परासिया में बच्चों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला शुरू हुआ था। Coldrif कफ सिरप पीने के बाद बच्चों को उल्टी, पेशाब न होना और बुखार जैसी शिकायतें हुईं। जांच में सामने आया कि सिरप में डाइएथिलीन ग्लाइकोल (DEG) नामक जहरीला रसायन मिला था, जो गुर्दे की विफलता का कारण बनता है।

 

इस कांड में छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में करीब 20 से अधिक बच्चों की मौत हुई थी। सिरप का निर्माण तमिलनाडु की Sresan Pharmaceuticals नामक कंपनी द्वारा किया गया था। घटना के बाद केंद्र सरकार ने सिरप की सभी खेपों को बाजार से वापस लेने और उत्पादन पर रोक लगाने के आदेश दिए थे।

 

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भी इस मामले में जांच की थी, जबकि कंपनी मालिक और एक चिकित्सक को बाद में गिरफ्तार किया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को भी इस प्रकरण की सूचना भेजी गई थी।

 

 

मृतकों में बैतूल का हर्ष भी

 

इस कांड में प्रभावित बच्चों में बैतूल जिले का हर्ष पिता गोकुल भी शामिल था। उसे गंभीर हालत में नागपुर एम्स रेफर किया गया था, जहां वह चार महीने तक जीवन के लिए संघर्ष करता रहा। शनिवार रात उसकी मौत के साथ, यह कांड एक बार फिर ताजा हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.