Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

अल्पसंख्यक कांग्रेस ने सेवा दिवस के रूप में मनाई स्व.विनोद डागा की पुण्यतिथि, जिला अस्पताल की भोजन शाला में जरूरतमंदों को कराया भोजन

0

बैतूल। अल्पसंख्यक कांग्रेस ने बुधवार 12 नवंबर को पूर्व विधायक स्व. विनोद डागा की पांचवी पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जिला अस्पताल की भोजन शाला में जरूरतमंदों को भोजन करवाया और उनके जनसेवा के आदर्शों को नमन किया।

जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष आबिद खान ने कहा कि स्व. विनोद डागा जैसे जनसेवक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने जीवन में सदैव जरूरतमंदों की सहायता की और जनहित को सर्वोपरि रखा। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके पदचिह्नों पर चलते हुए हम समाज में सेवा, भाईचारे और मानवता की भावना को आगे बढ़ाएंगे। यही स्व. डागा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शेख असलम, देवराज मिश्रा, आशीष डब्बू शुक्ला, पेटू चौरसिया, राजेश यादव, रमीज खान, महेश भाऊ, आकाश साहू, तनवीर अली, तन्मय नागले और अमित सोनी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. विनोद डागा के जनसेवा के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.