Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

आमला गैंगरेप केस से नाराजगी, एबीवीपी का बैतूल में फांसी के फंदे लेकर प्रदर्शन

0

बैतूल– आमला गैंगरेप प्रकरण को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों ने सोमवार को बैतूल में जोरदार प्रदर्शन किया। परिषद कार्यकर्ता तीन फांसी के फंदे लेकर सड़क पर उतरे और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शन से पहले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकाली और बाद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घटना के विरोध में नारेबाजी की।

 

इस दौरान उन्होंने एसपी वीरेंद्र जैन को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। परिषद ने मांग की कि इस मामले में फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और सभी आरोपियों को कठोर सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की वारदात करने की हिम्मत न कर सके।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि—

 

आमला में कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ स्कूल से लौटते समय तीन युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया, जो अत्यंत हृदय विदारक है।

इस घटना से जिले की बेटियां भयभीत हैं और स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अभी भी फरार है।

 

परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर सभी आरोपियों को कठोर दंड दिलाया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

प्रदर्शन के दौरान एसपी ने कार्यकर्ताओं को तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी।कार्यकर्ताओं ने तीनों आरोपियों को।सख्त दंड दिलवाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.