Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

राजमाता को बताई सितलझिरी बांध परियोजना से जुड़ी समस्याएं

0

स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, सितलझिरी बांध की समस्या पर सौंपा ज्ञापन
बैतूल। शाहपुर क्षेत्र के ग्राम सितलझिरी में बुधवार 15 अक्टूबर को श्री मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती फुलवादेवी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंभदेव कांगे का भव्य स्वागत किया गया। समस्त क्षेत्रवासियों के आमंत्रण पर आयोजित इस जनसभा में राजमाता फुलवादेवी का आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत-सत्कार किया गया।
सभा में उपस्थित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने वक्तव्यों में राजमाता को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से
अवगत कराया। विशेष रूप से सितलझिरी बांध परियोजना से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने राजमाता के समक्ष अपनी बात रखी। आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपते हुए सितलझिरी बांध से संबंधित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर शाहपुर तहसीलदार को भी आवेदन पत्र देकर समस्या के निराकरण हेतु आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कवडे, जनपद उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह परते, पिंटू वरकड़े, सरपंच संघ अध्यक्ष शाहपुर यशवंत सिंह धुर्वे, सरपंच सितलझिरी धनराज इवने, सरपंच चिकली सरिता धुर्वे, सरपंच झाडकुंड फुलेसिंह धुर्वे सहित कंगला मांझी सरकार के सैनिक उपस्थित रहे।
राजमाता फुलवादेवी की उपस्थिति से पूरा कार्यक्रम भव्य और उत्साहपूर्ण रहा। क्षेत्रीय जनसमुदाय ने उन्हें जनसमस्याओं के समाधान की उम्मीदों के प्रतीक के रूप में देखा। राजस्व विभाग और पुलिस विभाग का सराहनीय सहयोग कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.