Logo
ब्रेकिंग
बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके
Header Ad

असम में भूकंप के झटकों से हिली धरती, 5.8 रही तीव्रता, घरों से बाहर निकले लोग

0

असम के उदलगुरी में रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के डर से लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने यह जानकारी दी. एनसीएस के मुताबिक, भूकंप रविवार शाम 4 बजकर 41 मिनट पर आया और इसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था. भूकंप के झटकों की वजह से सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. लोगों में भय का माहौल दिखा.

जानकारी के मुताबिक, असम के उदलगुरी जिले में रविवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. उदलगुरी जिले के साथ-साथ उसके आस-पास के जिलों में भी धरती हिली है. एनसीएस के मुताबिक भूकंप के झटके असम के साथ-साथ बंगाल और भूटान में भी महसूस किए गए है. बताया जा रहा है कि भूकंप के दौरान धरती हिलने से लोग सहम गए और घरों को छोड़कर बाहर निकल गए. वैसे भूकंप के झटकों से अभी तक किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है.

जैसे लगा जमीन फट जाएगी

भूकंप झटकों से अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई. हाइराइज बिल्डिंगों में रहने वाले तुरंत घरों से बाहर निकल आए. भूकंप इतना तेज था कि कुछ देर के लिए वाहनों के पहिए भी थम गए. जब हालात सामान्य हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली. स्थानीय लोगों का कहना है कि भूकंप के झटके तेज थे. लगा जैसे अब जमीन फट जाएगी. लेकिन कुछ सेकेंड में धरती मिलने बंद हो गई.

लोगों में डर अभी भी बरकरार

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि वे स्थिति पर नजर रख रहे हैं. लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है. अधिकारियों ने कहा कि अभी तक भूकंप से किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है. अगर किसी तरह के नुकसान की सूचना मिलती है तो मदद की जाएगी. हालांकि लोगों में डर अभी भी बरकरार है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.