Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियार के साथ 3 गिरफ्तार

पंजाब में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है. इस मॉड्यूल को पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और यूके में आतंकी निशान सिंह द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था. इस मामले में तीन संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से एक नाबालिग भी शामिल है.

पकड़े गए संदिग्धों की पहचान सहजपाल सिंह, विक्रम जीत सिंह और एक नाबालिग के रूप में हुई जो कि अमृतसर के रामदास इलाके के रहने वाले हैं. दो हैंड ग्रेनेड, एक ग्लॉक पिस्टल और जिन्दा कारतूस को बरामद किया गया है. पंजाब पुलिस के DGP के मुताबिक, “यह मॉड्यूल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट को निशाना बनाकर और अमृतसर में टारगेट किलिंग के जरिए माहौल को अस्थिर करने की साजिश रच रहा था.”

पंजाब डीजीपी ने सोशल मीडिया X पर जानकारी दी, “स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली ने पाक ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है. बब्बर खालसा इंटरनेशनल को यूके आधारित निशान सिंह और पाकिस्तान आधारित आतंकवादी हरविंदर रिंदा संचालित कर रहे थे. इसमें नाबालिग समेत तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है. यह ग्रुप बड़ी साजिश रच रहा था. BKI अमृतसर क्षेत्र में पुलिस प्रतिष्ठानों पर हमला और साथ ही लक्षित हत्याओं की योजना जैसी साजिश पर काम कर हा था.”

BNS और विस्फोटक अधिनियम के तहत FIR दर्ज

इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया जिसकी वजह से कई निर्दोष लोगों की जान बच गई. ऑपरेशन के दौरान दो हैंड ग्रेनेड, एक ग्लॉक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहजपाल सिंह और विक्रमजीत सिंह के रूप में की गई है.

यह दोनों अमृतसर ग्रामीण के रामदास के रहने वाले हैं. BNS और विस्फोटक अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है. फिलहाल जांच जारी है. इसमें अभी और गिरफ्तारियां भी हो सकती है. पंजाब पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें. यह ऑपरेशन आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ एक निर्णायक कदम है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.