
मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के कॉन्ट्रैक्टर जय जोशी के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन. कांदिवली की IBIS सोसाइटी में फ्लैट नंबर 2702 और 2703 में ईडी ने करीब साढ़े 10 घंटे तक छापेमारी की. इस दौरान वहां पांच ईडी अधिकारी मौजूद थे, जो अपने साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लेकर गए. छापेमारी के बाद जय जोशी को ईडी ने हिरासत में ले लिया.
जय जोशी पर मीठी नदी सफाई घोटाले में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का गंभीर आरोप है. इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पहले ही जय जोशी को गिरफ्तार किया था. हाल ही में ईओडब्लू कोर्ट से जय जोशी को जमानत मिली थी, लेकिन उसी इनपुट के आधार पर ईडी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यह छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार ईडी को इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच चल रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.