Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

छत्तीसगढ़ : कूलर के करंट की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गुरुवार को कूलर के करंट की चपेट में आ जाने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कवर्धा के श्रृंगारपुर निवासी (14) गीतू जायसवाल और (13) राजू जायसवाल अपने परिवार के साथ गर्मी छुट्टी मनाने के लिए बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी में अपने बड़ी मम्मी के घर आए थे।

जानकारी के मुताबिक, गर्मी लगने पर कूलर चालू किया तो बच्ची उसकी चपेट में आ गई, उसे चिपका देख भाई तत्काल छुड़ाने दौड़ा और वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.