Logo
ब्रेकिंग
Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय... Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के हाईप्रोफाइल केस में कल्पना मिश्रा को मिली जमानत, कोर्... Bihar Flood News: बिहार के 12 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, भागलपुर में NH-80 पर 2 फीट पानी; 5 दिनों से... ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक प्लान: सेंट्रल दिल्ली में सुबह 9:30 से रात 9:30 तक... Bijnor News: BRICS सम्मेलन में छाई बिजनौर की ‘विदुर हर्बल टी’, 1 लाख के लोन से खड़ा किया 12 करोड़ का... Delhi BRICS Summit: 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में दिखा पीएम मोदी का जलवा, बिजनेस फोरम के बाद विदेशी प्रत... Bareilly Crime News: युवती को मस्जिद ले जाकर जबरन पढ़वाया कलमा, विरोध पर पीटा; अब तेजाब फेंकने की धम...
Header Ad

सिंहस्थ-2028 से पर्यटन और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा- CM मोहन यादव

उज्जैन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेला कार्यों की समीक्षा की। डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ आयोजित होने जा रहा है, जिसके लिए मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों को स्वीकृतियां दी गईं हैं। इस आयोजन से मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन, आर्थिक समृद्धि तथा विकास कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिनकी आज समीक्षा बैठक कर इसको गति देने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सिंहस्थ हमारी सनातन संस्कृति की चेतना का अद्वितीय प्रतीक है। उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को आस्था, भक्ति और विश्वास का अछ्वुत अनुभव प्राप्त हो, इसके लिए हमारी सरकार आधुनिक सुविधाओं, सुचारु यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सर्वोत्तम बनाए रखने के लिए कृत- संकल्पित है। ‘अवंतिका नगरी’  आध्यात्मिक विश्व मानचित्र पर स्वर्णाक्षरों में अंकित हो, बाबा महाकालेश्वर से यही प्रार्थना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.