Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

उत्तर प्रदेश में बसने जा रहा ये नया ‘शहर’, फैला होगा 6000 एकड़ में

देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में एक नई टाउनशिप बसने जा रही है. ये पूरे 6,000 एकड़ में फैली होगी. जिस इलाके में ये बसने वाली है उस एरिया में ऐसी टाउनशिप करीब 40 साल पहले बसाई गई थी और अब सरकार ने करीब 4 दशक के बाद यहां नया शहर बसाने का फैसला किया है. यहां लोगों को रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट्स दोनों उपलब्ध होंगे.

ये टाउनशिप लखनऊ के बक्शी का तालाब (BKT) एरिया में बसने जा रही है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने इस 6,000 एकड़ की टाउनशिप का प्लान बना लिया है. इसके लिए जमीन का सर्वे भी शुरू किया जा चुका है.

कहां-कहां की जमीन आएगी शहर के हिस्से में?

एलडीए के वाइस प्रेसिडेंट प्रथमेश कुमार का कहना है कि इस योजना के लिए बीकेटी क्षेत्र के 14 गांवों की जमीन चिन्हित कर ली है. इनमें भौली, बौरुमाऊ, धतिंगरा, गोपरामऊ, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फर्रुखाबाद, कोडरी भौली, कमलाबाद, कमलापुर, सैदापुर और पल्हरी शामिल हैं. ये टाउनशिप लखनऊ से सीतापुर की तरफ जाने वाले रोड पर विकसित होगी.

उन्होंने कहा कि टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए 5 सीनियर ऑफिसर की एक कमेटी बनाई गई है. सचिव विवेक श्रीवास्तव कमेटी के अध्यक्ष हैं. एलडीए ने 3 मार्च को ही इन गांवों की जमीन अधिग्रहण का आदेश जारी कर दिया था.

40 साल बाद सीतापुर रोड पर नई योजना

एलडीए करीब 40 साल बाद सीतापुर रोड पर एक बार फिर टाउनशिप विकसित करने जा रहा है. इससे पहले, जानकीपुरम और जानकीपुरम एक्सटेंशन योजना विकसित की गई थी. इस नई योजना से लखनऊ के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से लैस नए आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट मिल सकेंगे, जिससे शहर का विस्तार तेजी से हो सकेगा.

वैसे भी उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर लखनऊ से सटे जिलों के कुछ एरिया को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) बनाने की योजना बनाई है. इस नई बसावट की योजना को इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा माना जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.