Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

कमलनाथ ने सरकार पर लगाए महाकाल की जमीन पर कब्जा करने के आरोप, बोले-फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए

भोपाल : कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भगवान महाकाल की 45 बीघा ज़मीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सरकार से मंदिर की भूमि वापस देने मांग की है। साथ ही इस तरह का फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों पर क़ानून के मुताबिक़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई करने की बात कही है।

कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- भगवान महाकाल पूरे देश की आस्था का केंद्र हैं। देश-विदेश से श्रद्धालु आकर भगवान महाकाल को चढ़ावा चढ़ाते हैं और अपनी ओर से कुछ न कुछ दान पुण्य करते हैं।

लेकिन भाजपा की सरकार ने भगवान महाकाल की 45 बीघा ज़मीन पर ही क़ब्ज़ा कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ उज्जैन विकास प्राधिकरण ने नियमों को ताक पर रखकर महाकाल मंदिर की 45 बीघा ज़मीन को अपने क़ब्जे में ले लिया।

यह कृत्य करोड़ों हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ है और उनकी धार्मिक भावनाओं का अपमान है। आख़िर कोई सरकार इतनी धर्म विरोधी कैसे हो सकती है कि भगवान की ज़मीन ही हड़प ले। मैं राज्य शासन से मांग करता हूं कि तत्काल महाकाल की पवित्र भूमि मंदिर को वापस की जाए और इस तरह का फर्जीवाड़ा करने वाले अधिकारियों पर क़ानून के मुताबिक़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.