Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

बुजुर्ग ने पांच साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, घिनौनी हरकत का ऐसे हुआ खुलासा

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां 50 साल के व्यक्ति ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के कन्हारी गांव में हुई है। बच्ची के माता-पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि, आरोपी को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। आरोपी पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ कारणों से आरोपी की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। पीड़िता द्वारा दिए गए सुरागों और उसके माता-पिता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गिरफ्तारी की गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता ने शनिवार सुबह घटना की सूचना दी, हालांकि अपराध 3-4 मार्च की रात को हुआ था।

इस मामले में जांच अधिकारी और मेहगांव थाने के प्रभारी शक्ति यादव ने बताया कि, पीड़िता के माता-पिता 3 मार्च को एक रिश्तेदार की शादी में गए थे, तभी रात करीब 11.30 बजे बच्ची लापता हो गई। माता-पिता पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। इसके बाद, 4 मार्च को वह उस रिश्तेदार के घर के दरवाजे के पास मिली, जहां शादी हो रही थी। किसी ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे वहां छोड़ गया है।

 शुरुआत में इस घटना पर किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन बाद में बच्ची की शारीरिक परेशानी और असामान्य व्यवहार के कारण उसके माता-पिता को शक हुआ। माता-पिता के पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना के बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि मेहगांव लौटने पर पीड़िता के माता-पिता ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। मेडिकल कराये जाने के बाद बलात्कार की पुष्टि हुई। आरोपी खेत में मजदूरी करने का काम करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.