Logo
ब्रेकिंग
बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह
Header Ad

डेटिंग एप पर युवक से युवती ने की दोस्ती, मिलने बुलाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में ड्रीम गर्ल की खोज एक युवक को भारी पड़ गई, जिसको लेकर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। युवती और उसके साथियों ने युवक के साथ लूट और मारपीट की गई थी, आरोपी युवती ने युवक से डेटिंग एप के माध्यम दोस्ती की थी। इंदौर में डेटिंग एप और युवतियों से दोस्ती करने के मामले में अब ठगी की वारदात सामने आ रही है, डेटिंग एप के जरिये ठगी की वारदात से कई लोग इस जाल में फस रहे हैं, इंदौर में भी ऐसे मामले सामने आये है।

 जहां एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक 46 वर्षीय युवक के साथ लूट की वारदात में डेटिंग एप का इस्तेमाल  किया गया है, दरअसल एरोड्रम थाना पुलिस ने एक युवती सहित तीन युवको को गिरफ्तार किया है, युवती ने एक फैक्ट्री इंचार्ज से डेटिंग एप के जरिए दोस्ती की और उसके बाद बुजुर्ग को मिलने बुलाया, इस दौरान युवती के साथियों ने बुजुर्ग के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।

 युवक ने उस दिन घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन दूसरे दिन वह पुलिस के पास पंहुचा और रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए युवती और उसके साथियों को हिरासत में लिया तो वहीं वैलेंटाइन डे पर ऑनलाइन दोस्ती और सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर हो रही धोखाधड़ी सहित विभिन्न मामलों को लेकर डीसीपी विनोद मीणा द्वारा बताया गया कि एक एडवाइजरी भी जारी की गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस तरह की धोखाधड़ी और इस तरह की वारदात में ना फंस सके और सतर्क और सजक रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.