Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

3 बच्चियों को जहर देने के बाद पिता ने खुद भी पिया! एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से फैली सनसनी

दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के मुहरई गांव में पिता ने अपने तीन बच्चियों को जहर देकर खुद भी जहर भी ली। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। जहां सभी ने दम तोड़ दिया। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।

हरियाणा निवासी विनोद जाट (कंसोरिया) की हटा के मोहराई गांव में शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही वह दमोह के हटा क्षेत्र के अपने ससुराल आया था। विनोद अपनी तीनों बेटियों को समोसा खिलाने के बहाने तालाब के पास ले गया। तीनों बेटियों को जहर देकर खुद ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया,चारों को गंभीर हालत में हटा अस्पताल लाया गया। जहां विनोद सहित महक उम्र दो वर्ष, खुशबू 4 वर्ष ने दम तोड़ दिया और तीसरी बेटी खुशी उम्र 7 वर्ष की हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया पर अस्पताल पहुंचने से पहले उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना का कारण फिलहाल पारिवारिक कलह सामने आ रहा है। घटना को लेकर बच्चियों की मां और विनोद की पत्नी का कहना है कि विनोद नशे का आदी था। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। दमोह जिले के गांव में घटी इस घटना से हर कोई हैरान है और सोचने पर मजबूर है कि ऐसा क्या हुआ होगा जो एक पिता ने यह कदम उठाने पर मजबूर हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.