Logo
ब्रेकिंग
Panchkula Sector 6 Hospital Update: सरकारी अस्पतालों में लंबी कतारें और स्टाफ की कमी, मरीजों को जाना... Inspirational Story: तबेले की मिट्टी से नेशनल वॉलीबॉल तक का सफर! खंडवा की श्रद्धा और ऋषिका की मिसाल MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक...
Header Ad

15 घंटे पहले हुई थी प्लानिंग, हथियार लेकर आए, भाई बन गए एक-दूसरे के खून के प्यासे… केंद्रीय मंत्री के भांजे की हत्या की कहानी

भागलपुर के नवगछिया में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजों में हुई गोलीबारी की घटना में नई जानकारी सामने आई है. घटना से 15 घंटे पहले ही हत्या की साजिश रची गई थी. जमीन विवाद के चलते विश्वजीत और जयजीत में विवाद हुआ, जिसमें विश्वजीत ने जयजीत को गोली मार दी और बाद में जयजीत ने भी विश्वजीत को गोली मार दी. इस घटना में विश्वजीत की मौत हो गई, जबकि जयजीत घायल है. उनकी मां भी गोली लगने से घायल हुई हैं.

जानकारी के मुताबिक, विवाद और हत्या की पटकथा घटना से 15 घंटे पहले लिखी गई थी. मंत्री नित्यानंद राय के छोटे भांजे विश्वजित और जयजीत में वर्षों से जमीन और घर बंटवारा का विवाद था. बुधवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ था. इस बीच विश्वजीत ने अपनी पत्नी को बताया था कि ‘वह हथियार ले आया है, जयजीत को गोली मार देंगे, नहीं तो वह मुझे मार देगा.’ इसपर विश्वजीत की पत्नी निशा देवी ने उन्हें समझाया कि तीन महीने बाद वह अलग हो ही जायेंगे तो क्यों गोली मारना. लेकिन विश्वजीत गोली मारने पर अड़ा था. उसने कहा, ‘ठीक है मैं छोड़ देता हूं, लेकिन वह मुझे मार देगा तो तुम पछताती रहना.’

नल से पानी भरने पर हुआ विवाद

बताया यह भी जा रहा है कि गुरुवार सुबह विश्वजित और जयजीत की पत्नियो में नल से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ. यह विवाद दोनों भाईयों तक पहुंच गया. घटना में पहले विश्वजीत ने जयजीत के जबड़े में गोली मार दी, इसके बाद जयजीत ने विश्वजीत के सीने में गोली मार दी. विश्वजीत की मौत मौके पर हो गई. वहीं, जयजीत अभी पटना में अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रहा है. घटना में उनकी मां मीना देवी के हाथ मे गोली लगी है, उनका भी भागलपुर में अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सवालों से बचते नजर आए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय

घटना के बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय अपनी बहन के घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मुलाकात की. इस बीच वह मीडियाकर्मियों से बचते नजर आए. सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद वह सामने के निकास से निकले और गाड़ी में जा बैठे. उन्होंने गाड़ी का शीशा लगवाया. इस बीच मीडियाकर्मी उनसे सवाल करते रहे, लेकिन उन्होंने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया. उनकी गाड़ी तेजी से आगे की ओर बढ़ गई. मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा कि आखिरकार अवैध हथियार आपके घर में कहां से आए, इसकी जानकारी पुलिस और आपको क्यों नहीं थी? लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं मिला.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.