Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

होटल में खाना खाने पहुंचा था सफाईकर्मी, बिल देख आया हार्ट अटैक… वायरलहोरहावीडियो

राजस्थान के राजसमंद में एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई. युवक को एक होटल में बिल पेमेंट करने के दौरान हार्ट अटैक आ गया. वहीं ये घटना होटल के रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई. राजसमंद नगर परिषद का सफाई कर्मचारी बताया जा रहा है. वहीं होटल का स्टाफ उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

राजसमंद से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई. यह घटना एक होटल में बिल पेमेंट करने के दौरान हुई, जो होटल के रिसेप्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मृतक की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है, जो राजसमंद नगर परिषद का सफाई कर्मचारी था.

बिल पेमेंट के दौरान आया हार्ट अटैक

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सचिन कुमार होटल के रिसेप्शन पर बिल पेमेंट करने के लिए खड़ा है, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया और वे जमीन पर गिर गए. होटल के स्टाफ ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से होटल के स्टाफ और परिवार के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई है.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मिली जानकारी के मुताबिक, खाना खाने के बाद युवक बिल देने के लिए रिसेप्शन पर पहुंचा था. वहीं उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई. खाने के बाद जब वो रिसेप्शन पर पहुंचा तो सही था. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने रिसेप्शन पर पहुंचकर सौंप भी खाई.

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं

हालांकि ये पहला मामला नहीं जब किसी को हार्टअटैक आया हो और उसकी मौत हो गई. इस तरह के अलग-अलग राज्यों से इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. किसी को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए, तो किसी को सड़क पर चलते-चलते हार्ट आया और मौत हो गई. वहीं शादी के दौरान स्टेज पर युवकों की की हार्ट अटैक से मौत होने के मामले सामने आ चुके हैं. हाल ही में यूपी के इटावा में एक डॉक्टर को दाल-बाटी खाने के दौरान हार्ट अटैक आया और उसी की मौत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.