Logo
ब्रेकिंग
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...
Seva Mitra
Header Ad

हाथों में तख्ती ली, फिर कर दी ये मांग… लव जिहाद के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

लव जिहाद जैसे संगठित षडयंत्रों पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो. इसी मांग को लेकर सकल हिंदू समाज के साथ हाथों में तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं उज्जैन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची, जहां सभी ने लव जिहाद के मामलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए से जांच करवाने की मांग की. साथ ही लव जिहाद करने वालों के खिलाफ नारे भी लगाए. दरअसल, इन दिनों प्रदेश में लव जिहाद के मामले कुछ ज्यादा ही सामने आए हैं, जिसमें छोटी-छोटी बच्चियों को छलपूर्वक धर्म छुपाकर अपने प्रेम जाल में फसाया गया और फिर उनका शारीरिक शोषण कर उन्हें प्रताड़ित किया गया.

सकल हिंदू समाज के अमर गुरु डब्बा वाला ने बताया कि बेटियों के विरुद्ध चल रहे लव जिहाद जैसे संगठित षडयंत्रों पर अब सख्त से सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है. क्योंकि इस अपराध को करने वाले लोगों ने अब लव जिहाद का तरीका बदल लिया है. ऐसे लोग पूर्ण नियोजित षड्यंत्र के तहत इन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं. प्रदेश के दमोह, भोपाल, देवास, बिछदौड़ में हुए ऐसे मामले कुछ इसी और इशारा भी करते हैं. लव जिहाद के अंतर राजजीय और राष्ट्र विरोधी मामलों की जांच एनआईए से करवाई जाए. ऐसी ही हमारी मांग है.

लव जिहाद के मामले में एनआईए से जांच करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे सकल हिंदू समाज ने यहां प्रदर्शन भी किया. उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर लव जिहाद करने वालों को गोली मारो सालों को जैसे नारे लगाए. इस दौरान लोगों में लव जिहाद की घटना को लेकर इतना आक्रोश देखा गया कि उन्होंने इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की.

याद रहे की कुछ दिनों पहले ही उज्जैन जिले के ग्राम बिछड़ोद में लव जिहाद का एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हिंदू लड़कियों से दोस्ती करने के बाद उनके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए थे. उसके के आधार वो उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. पूरे मामले का खुलासा होने के बाद भी आरोपियों को उनके द्वारा किए गए अपराध पर कोई पछतावा नहीं था.

सकल हिंदू समाज ने की ये मांग

सकल हिंदू समाज के द्वारा तहसीलदार प्रकाश परिहार को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि लव जिहाद जैसे अंतरराज्यीय और राष्ट्र विरोधी मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए से करवाई जाए. जो लोग इन अपराधों में किसी भी तरीके से अपराधियों को बचाने में संयोग करते हैं. उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो अगर कोई पीड़ित परिवार अपराधियों के डर से प्रकरण दर्ज नहीं करवाता है तो उनके खिलाफ शासन खुद मामला दर्ज करें.

लव जिहाद के ऐसे मामले जिसमें एक से अधिक बालिकाओं और युवतियों के साथ इस अपराध को किया जाता है, तो ऐसे आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में भी मामला दर्ज किया जाए. लव जिहाद जैसे अपराध को करने वालों के लिए फांसी की घोषणा की जाना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.