Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

हनुमान मंदिर से गदा लाया, उसी से वारकर पिता को मार डाला, कातिल बेटा बोला- मैंने खून कर दिया

मध्य प्रदेश के खजुराहो से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक हनुमान मंदिर गया. वहां से गदा उठा लाया. इसी गदा से अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बचाव करने चचेरा भाई आया तो उस पर भी गदा से वार कर दिया. वह जख्मी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

घटना भरवां गांव की है. आरोपी का नाम रामपाल है और वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. सोमवार सुबह उसने पिता मलकूराम की गदा से वार कर हत्या कर दी. इस घटना के बाग परिवार में कोहराम मचा है. घरवालों ने बताया कि आरोपी युवक पांच-छह दिनों से अजीब हरकत कर रहा था. उसे घर पर रस्सी से बांधकर ही रखा जाता था. सुबह विवाद होने पर रामपाल ने नाराज होकर रस्सी खुद से खोल ली और वारदात को अंजाम दिया.वह मानसिक रूप से बीमार था. यकीन नहीं हो रहा है कि एक बेटा अपने पिता की इस तरीके से हत्या करेगा. घायल युवक का नाम महेश पाल है, उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है.

मैंने अपने पिता का खून कर दिया- बोला युवक

इसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी युवक सड़क पर पिता की लाश के पास बैठा है. उसके हाथ-पैर बंधे हैं. उसने बनियान भी नहीं पहन रखे हैं. वह अजीबोगरीब बातें करता दिख रहा है कि ‘मैंने अपने पिता का खून कर दिया है. हमारे बच्चे भूखे रो रहे हैं. 40 हजार का मोबाइल चला गया. डरना नहीं है. देखों हम किस हालत में हैं.’

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रहा है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर उसकी मानसिक हालत के बारे में जांच कर बता पाएंगे कि उसे कोई बीमारी है या कोई और बात है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.