Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में बड़ा औद्योगिक हादसा: 'मां छिन्मस्तिका सीमेंट एंड इस्पात' फैक्ट्री में टरबाइन फटने से 3 इं... बेतिया में दिल दहला देने वाला हादसा: छठिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे 18 लोगों को बस ने कुचला, 5 की मौ... पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर,... दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सलमान खान से जुड़े जिम में लगी आग: मची अफरा-तफरी, समय रहते निकाले गए लोग कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली का ऐतिहासिक फैसला: 8 नवंबर को घोषित किया 'दिवाली डे', पास हुआ प्रस्ताव LIC जीवन उमंग पॉलिसी: प्रीमियम भुगतान के लचीले विकल्प, बोनस और परिवार के लिए रेगुलर इनकम का भरोसा बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे
Header Ad

पंजाब में इन तारीखों में आंधी-तूफान के साथ बारिश! मौसम विभाग ने जारी की Advisory

पंजाब-चंडीगढ़ में पिछले 2 दिनों से तापमान फिर बढ़ने लगा है और लोगों को दोपहर में गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने आज से राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 19-20 फरवरी को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ-साथ तूफन का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को अंधेरे और तूफानी मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे खराब मौसम में सड़कों पर न निकलें, जब तक कि कोई जरूरी काम न हो। विभाग के अनुसार राज्य में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। हालांकि, 21 तारीख के बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

पंजाब के शहरों का हाल
अमृतसर: हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान एक डिग्री तक बढ़ सकता है। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच हो सकता है।
जालंधर: हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान एक डिग्री तक बढ़ सकता है। तापमान 10 से 23 डिग्री के बीच हो सकता है।
लुधियाना: हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान एक डिग्री तक बढ़ सकता है। तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच हो सकता है।
पटियाला: हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान एक डिग्री तक बढ़ सकता है। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच हो सकता है।
मोहाली: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान एक डिग्री तक बढ़ सकता है। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.