Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

स्कूटी से जा रही थीं सास-बहू, कार ने सामने से मारी टक्कर; उछलकर सड़क पर गिरीं

मध्य प्रदेश के उज्जैन का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक स्कूटी पर बैठकर जा रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों महिलाएं हादसे का शिकार हो गई. घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है.

उज्जैन के साईं विहार कॉलोनी में रहने वाली शारदा बाई (56) और उनकी बहू बुलबुल अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए स्कूटी से महानंदा नगर जा रही थी. वहीं, वह इंदौर देवास बायपास रोड से गुजर रही थी कि इस दौरान उनकी स्कूटी को एक कार ड्राइवर ने टक्कर मार दी, जो लापरवाही से तेज स्पीड में कार चला रहा था. अचानक टक्कर लगने से शारदाबाई और बुलबुल दोनों ही गाड़ी से नीचे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई.

कार पर लगा था पुलिस का स्टीकर

घटना के समय शारदा बाई का छोटा बेटा पवन और बहु ज्योति उनके पीछे ही आ रहे थे. जिन्होंने जब मां और भाभी को दुर्घटनाग्रस्त देखा तो तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और कार को खोजते हुए पुलिस लाइन पहुंच गए. क्योंकि पवन ने कार पर लगा पुलिस का स्टीकर देख लिया था. साथ ही उसका नंबर भी नोट कर लिया था. इस मामले में माधव नगर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

पुलिस लाइन में खड़ी थी गाड़ी

बताया जाता है कि शारदाबाई और बुलबुल गाड़ी से गिरकर घायल हो गई थी. इस घटना में शारदाबाई को हाथ, पैर और कमर में चोट आई हैं. वहीं, बुलबुल को सिर, पैर और कंधे पर चोट आई हैं. बताया जा रहा है कि दोनों ही घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. ऐसा कहा जा रहा है कि दुर्घटना के बाद कार ड्राइवर ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की मानवीयता दिखाने की बजाय अपनी गाड़ी तेज स्पीड से दौड़ाई और इसे ले जाकर पुलिस लाइन में खड़ा कर दिया था.

‘नहीं कराया ड्राइवर का मेडिकल’

जब पवन और उसके साथी पुलिस लाइन पर पहुंचे थे तो यहां उन्हें वही कार नजर आई थी, जो कि दुर्घटनाग्रस्त थी. जब पवन और अन्य लोगों ने इस गाड़ी से एक्सीडेंट होने की बात पुलिस को बताई तो कुछ लोगों ने उनका सहयोग करने की बजाय उसी से विवाद करना शुरू कर दिया. जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. पवन का आरोप है कि इस घटना में पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण तो दर्ज कर लिया है, लेकिन ड्राइवर का मेडिकल नहीं करवाया.

जिस कार ने उसकी मां और भाभी को टक्कर मारी थी वह पुलिस ने अटैच की हुई है और उस पर पुलिस का पोस्टर भी लगा था. यही कारण है कि शुरुआती दौर में पुलिस कार्यवाही करने की बजाय चालक को बचाने में लगी हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.