Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

सोमवार को जरूर आजमाएं ये आसान उपाय, भोलेनाथ दूर करेंगे हर दुख-दर्द!

हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है. मान्यता है कि इस दिन महादेव की पूजा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है. साथ ही, सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है. सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र जरूर चढ़ाना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों की हर समस्या दूर हो जाती है. इसके अलावा, सोमवार के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन में चल रही सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं सोमवार के उपायों के बारे में.

सोमवार को करें ये उपाय

सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करना और ज्योतिष के कुछ विशेष उपाय करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इन उपायों से सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है. यहां 5 उपाय दिए गए हैं:-

शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल अर्पित करें:- सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इससे सुख-शांति और बरकत आती है.

बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं:- भगवान शिव को बेल पत्र और धतूरा बहुत प्रिय माने गए हैं, इसलिए सोमवार को उन्हें ये चीजें अर्पित करें. ऐसा करने से जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें:- महामृत्युंजय मंत्र बहुत ही शक्तिशाली माना गया है. मान्यता है कि सोमवार को इस मंत्र का जाप करने से लंबी आयु और रोग-मुक्त जीवन प्राप्त होता है.

गरीबों को भोजन कराएं और दान करें:- सोमवार के दिन गरीब लोगों को भोजन कराना चाहिए और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करना चाहिए. ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है.

शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करें:- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और भोलेनाथ की कृपा परिवार पर बरसती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.