Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा
Seva Mitra
Header Ad

सेना के जवान से महिला बैंक कर्मचारी ने की अभद्रता, HDFC ने किया किनारा, लेटर जारी

0

मुंबई में एचडीएफसी बैंक कर्मचारी का ऑडियो सामने आया है. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की नाराजगी नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि कथित तौर पर एचडीएफसी बैंक की एक महिला कर्मचारी ने सीआरपीएफ के एक जवान से लोन रिकवरी को लेकर फोन पर अभद्रता की.

वायरल ऑडियो में महिला जवान को गंवार तक कह दिया और अपमानजनक टिप्पणियां करते हुए उनकी नौकरी का मजाक भी उड़ाया. इसके चलते सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश फैल गया है. हालांकि इस पूरे मामले पर एचडीएफसी ने सफाई देते हुए महिला कर्मचारी से किनारा कर लिया.

महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग

वहीं ऑडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं एचडीएफसी बैंक ने सफाई देते हुए कहा कि महिला उसकी कर्मचारी नहीं है. हालांकि सीआरपीएफ जवान की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है. फिलहाल फोनकॉल की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है.

बता दें कि वायरल ऑडियो में महिला सीआरपीएफ जवान के पेशे का मजाक उड़ाती है. इतना ही नहीं उनके परिवार पर सवाल उठाती हुई सुनाई दे रही है. एक्स पर यूजर्स ने महिला के इस व्यवहार की निंदा की और सेना के जवानों के प्रति जवाबदेही और सम्मानजनक व्यवहार की मांग की है. साथ ही महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है.

एचडीएफसी बैंक ने दी सफाई

वहीं एचडीएफसी बैंक ने इस मामले से किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह आचरण उसके मूल्यों को नहीं दर्शाता है. बैंक ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि यह सोशल मीडिया पर प्रसारित एक ऑडियो क्लिप के संदर्भ में स्पष्टीकरण है, जिसमें एक महिला सीआरपीएफ के जवान से अभद्र भाषा में बात करती सुनाई दे रही है.

बैंक ने कहा कि कई पोस्ट में उसे गलत तरीके से एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी बताया गया है. हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह महिला एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी नहीं है. क्लिप में सुनाई देने वाली आवाज का व्यवहार न तो स्वीकार्य है और न ही एक संगठन के रूप में हमारे मूल्यों को दर्शाता है.

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा एचडीएफसी

सोशल मीडिया पर #BoycottHDFC और #RespectOurJawans जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं. एक यूजर ने को यहां तक लिख दिया कि ये एंटी-नेशनल व्यवहार है. बैंक को तुरंत इस कर्मचारी पर कार्रवाई करनी चाहिए. दूसरे यूजर ने कहा कि सेना का सम्मान करना हमारा फर्ज है, ऐसी कर्मचारियों को बर्दाश्त नहीं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.