
सीवर टैंक में डूबने से बच्ची की मौत…अपार्टमेंट के लोगों ने शव लेकर निकाला मार्च, मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप
मध्य प्रदेश के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार की रात संतुष्टि अपार्टमेंट में 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. बच्ची अपार्टमेंट में बने पार्क में बच्चों के साथ खेल रही थी. उसी समय सीवर टैंक में डूबने से उसकी मौत हो गई. रविवार को बच्ची की मौत के बाद पूरी सोसायटी के लोगों में संतुष्टि अपार्टमेंट मैनेजमेंट के खिलाफ गुस्सा फूटा. अपार्टमेंट में रहने वाली महिलाओं का गुस्सा सबसे ज्यादा मैनेजमेंट की गीता दीवान के खिलाफ था.
महिलाओं ने गीता दीवान के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि वह कहती थीं कि यहां के बच्चे उनके बच्चे हैं. वह खुद को इन बच्चों की और सोसायटी की मां बताती थीं. आज उनकी बेटी की मौत उन्हीं की लापरवाही की वजह से हो गई है. अब कहां गई गीता मां? महिलाओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस के अधिकारियों से मांग की कि जब तक वह गीता दीवान और शिवपुरी कलेक्टर को यहां नहीं बुलाएंगे. तब तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.