Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

सिंगरौली में लगी भीषण आग, खलिहान में रखी गेहूं की फसल खाक, ट्रैक्टर और थ्रेसर भी जले

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के रजनिया के बलियारा टोला में एक किसान की कई महीने की मेहनत से तैयार गेहूं की फसल कुछ ही समय में आग में जलकर खाक हो गई. आग लगने की यह घटना शनिवार की रात हुई।

किसान रामाधार साहू ने सुबह इस फसल की गहाई करने की तैयारी की थी.और ख़लिहान में फसल को इकट्ठा किया था। इसके लिए किसान ने ट्रैक्टर के साथ संचालित थ्रेसर मशीन का भी प्रबंध किया था आग की चपेट में आने से ट्रैक्टर और थ्रेसर भी जल गए।

पीड़ित किसान के मुताबिक उसका लगभग 100 क्विंटल गेहूं की फसल का नुकसान हुआ है.आग लगने के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सूखी फसल होने के कारण आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि उस पर  काबू नहीं  पाया जा सका. स्थानीय लोगों ने पुलिस और नगर परिषद के अधिकारियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड को भेजा गया था.लेकिन तब तक पूरी फसल आग में जल चुकी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.