Logo
ब्रेकिंग
धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा
Header Ad

सिंगरौली में प्लांट में दबा मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के खैरही गांव में स्थित निजी पावर प्लांट में एक मजदूर की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक अली अहमद उम्र 30 वर्ष ख़ैरही गांव का ही रहने वाला था.उसका शव रेत में दबा हुआ मिला है. जिले के खैरही गांव में स्थित बंधौरा प्लांट में फ्लाई ऐश डाइक निर्माण के दौरान मजदूर की मौत के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए.

मृतक के परिजनों के मुताबिक अली प्लांट में काम करता था नाइट ड्यूटी करने घर से 9 बजे गया था. शुक्रवार को सुबह अली के रेत में दबे होने की सूचना घर वालों को मिली. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. स्थानीय लोगों ने कंपनी पर भी सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का मानना है कि मौत के बाद अली का शव छुपाने के लिए उसके ऊपर रेत डाल दी गई।पुलिस भी घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.