Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

सास हो या दामाद, बड़ी उम्र में लोगों के अकेलेपन का साथी बनती हैं ये Dating Apps

अब तक आपने डेटिंग ऐप्स का नाम सुनते ही यंग कपल्स, कॉलेज स्टूडेंट्स या 20-30 की उम्र वाले लोगों के बारे में सोचा होगा. लेकिन जमाना बदल रहा है! डेटिंग ऐप्स सिर्फ यंगस्टर्स के लिए नहीं रहे. अगर आपके आसपास बड़ी उम्र के भी लोग हैं, तो उनके लिए भी डेटिंग ऐप्स मार्केट में आ चुके हैं. इन ऐप्स का एक बड़ा फायदा लोगों को अकेलेपन से बचाने में होता है.

बड़ी उम्र के लोग जो जिंदगी में फिर से प्यार या किसी के साथ की तलाश कर रहे हैं, तो वह इन ऐप्स पर अपना मैच ढूंढ सकते हैं. ये खास डेटिंग ऐप्स मैच्योर खासकर के 50 से ज्यादा उम्र वालों के लिए बहुत बेहतर साबित हो सकते हैं. आप सिर्फ अपने मोबाइल से ही एक नए रिश्ते के लिए बातचीत शुरू कर सकते हैं.

क्यों है जरूरत?

भारत में कई बुजुर्ग लोग भी अकेलेपन से जूझ रहे हैं. कई बार पार्टनर की मृत्यु के बाद या बच्चों के सेटल होने के बाद लोग अकेले रह जाते हैं. ऐसे में दोस्ती, साथ और प्यार की अहमियत और बढ़ जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐप्स ने 40+, 50+ और सीनियर सिटीजन्स के लिए भी डेटिंग का ऑप्शन देना शुरू किया है. इन ऐप के जरिए पार्टनर की तलाश में इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कौन से हैं ऐसे डेटिंग ऐप्स?

  1. Senior Match: मेच्योर डेटिंग ऐप को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं. इस ऐप का दावा है कि इसने 36 हजार से ज्यादा सक्सेसफुल लव स्टोरीज बनाई हैं.
  2. QuackQuack: भारत में बना ये ऐप अब मिड-एज और सीनियर लोगों के बीच भी पॉपुलर हो रहा है. यहां लोग अपनी पसंद के हिसाब से दोस्ती या रिश्ता बना सकते हैं.
  3. Tinder: वैसे तो ये ऐप यंगस्टर्स में ज्यादा फेमस है, लेकिन अब इस पर भी 40+ और 50+ उम्र के लोगों की प्रोफाइल्स भी देखने को मिल जाती हैं. इस पर फिल्टर की मदद से उम्र के हिसाब से मैच ढूंढे जा सकते हैं.
  4. SilverSingles: ये ऐप खास तौर पर 50 साल से ऊपर के लोगों के लिए बनाया गया है. इंटरफेस आसान है और सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है.
  5. OurTime: ये ऐप भी सीनियर लोगों के लिए है, जो लाइफ में एक साथी की तलाश कर रहे हैं. इस प्लेटफॉर्म पर सीरियस रिलेशनशिप पर ज्यादा फोकस किया जाता है.

इन ऐप्स के अलावा आप DateMyAge और eHarmony पर भी जा सकते हैं. आप गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर इनके रिव्यू और रेटिंग देखकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इन ऐप्स पर आपको केवल रजिस्टर करना है और अपनी प्रोफाइल बनानी है. इसके बाद स्क्रीन पर आ रहे इंस्ट्रक्शन फॉलो करें. इसके बाद आपका काम हो जाएगा.

हालांकि आपको सावधान रहने की भी जरूरत है. कई बार इन ऐप्स के माध्यम से शरारती तत्व लोगों को अपनी धोखाधड़ी का भी शिकार बनाते हैं. इसलिए आपको बहुत ध्यान से ही इन ऐप्स पर लोगों से बातचीत करनी होती है. आपको अपनी निजी जानकारी और संवेदनशील फोटो शेयर करने से भी बचना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.