Logo
ब्रेकिंग
Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... राहुल गांधी का छात्रों की गूँज Live यहां देखे
Header Ad

सास नहीं ‘सरहज’ के साथ भागा दामाद, शादी के एक महीने बाद ही पत्नी को छोड़ा; कहा- तुम्हारी भाभी ज्यादा अच्छी

उत्तर प्रदेश में सास और दमाद के भागने का केस काफी सुर्खियों में रहा. बेटी की शादी से एक हफ्ते पहले ही सास अपने दामाद को लेकर भाग गई थी. हालांकि बाद में दोनों ने थाने में सरेंडर कर दिया था. वहीं अब एकयुवक का अपनी सरहज पर दिल आ गया और वो उसे लेकर भाग गया. युवक ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया. पीड़ित पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. ये पूरा मामला गोण्डा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा.

बताया जा रहा कि जो युवक अपनी सरहज को लेकर फरार हुआ है, उसकी शादी हुए अभी सिर्फ एक ही महीना हुआ है. जानकारी के अनुसार, बीते महीने छह मई को युवक की शादी मोतीगंज थाना इलाके के एक गांव में हुई थी. शादी के बाद पत्नी की विदाई के समय युवक की अपने सहरज से आंखें चार हो गईं और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे. भागने की प्लानिंग सरहज ने बनाई.

नवविवाहिता ने थाने में दी तहरीर

इसके बाद सात जून को युवक अपनी सरहज को लेकर फरार हो गया. जानकारी होने पर नवविवाहिता ने धानेपुर थाने में तररीर दी, जिसमें उसने बताया कि पिछले महीने छह मई को उसकी शादी धानेपुर इलाके के एक गांव में पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी. उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था. शादी के बाद वो विदा होकर ससुराल आ गई. इसके बाद से उसके पति समेत अन्य ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने का ताना सुनाने लगे.

लगाए ये आरोप

नवविवाहिता ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसे अपशब्द कहे और मारपीट भी की. फिर 30 मई को ससुराल वालों ने उसे मारा-पीटा और मायके के पास के बाजार में लाकर छोड़ दिया. इसके बाद वो किसी तरह अपने मायके पहुंची और इलाज कराया. पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है और उसकी भाभी के साथ कहीं फरार हो गया है.

उसने तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की. वहीं मामले में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है. दोनों पक्षों को बुलाया गया था. दोनों पक्ष आपस में लेनदेन पर सहमत हुए हैं. दोनों पक्षों में समझौता हो गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.