Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

साध्वी प्राची ने की पुरुष आयोग की मांग, बोलीं- महिलाओं में आ रहे पश्चिम के संस्कार

साध्वी प्राची ने पुरुषों के लिए आयोग की मांग की है. मेरठ पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि देश में महिलाओं के हक के लिए काफी कुछ है लेकिन पुरुषों के लिए नहीं. इसलिए पुरुषों के लिए पुरुष आयोग होना चाहिए. उन्होंने कहा शादी कर के छोड़ देना अब फैशन बन गया है. रील के चक्कर में महिलाओं में पश्चिम के संस्कार आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि माता पिता के संस्कारों में कमी आ रही है.

साध्वी प्राची अक्सर अपने भड़काऊ और धार्मिक रूप से संवेदनशील बयानों के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी ने बंगाल को बर्बाद कर दिया. वहां सीएम योगी जैसा मुख्यमंत्री होना चाहिए. ममता दीदी ने कट्टरपंथी लोगों को खुली छूट दे दी है. ऐसे में हिंदू डरकर पलायन करने को मजबूर है.

बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू हो- साध्वी प्राची

साध्वी प्राची ने कहा कि काजगंज में कहा कि बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए. सोची समझी रणनीति के तहत वहां की सरकार हिंदू अल्पसंख्यकों पर जुल्म ढहा रही है. मुर्शिदाबाद में सैकड़ों हिंदू परिवार पलायन कर चुके हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बर्बरता हुई उनके घरों में आग लगा दी गई. उनकी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान लूट लिए गए. ये सभी ने देखा.

लॉरेंस बिश्नोई को बताया था ‘मासूम बच्चा’ और ‘गांधीवादी’

ये वहीं साध्वी प्राची हैं, जिन्होंने अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को ‘मासूम बच्चा’ और ‘गांधीवादी’ करार दिया था. उन्होंने सलमान खान पर भी आरोप गाए थे. सलमान को लेकर उन्होंने कहा था कि सलमान ने काले हिरण की हत्या की, लोगों पर गाड़ी चढ़ाई और कई लड़कियों का करियर बर्बाद किया. साध्वी प्राची ने प्रयागराज कुंभ मेले में मुस्लिम समुदाय के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि था कि मेले में ‘थूक जिहाद’ और ‘मूत्र जिहाद’ जैसी गतिविधियां हो सकती हैं. उनके इस बयान के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.