Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

सफ़ेद चादर में लिपटा हिमाचल: सीजन की पहली बर्फबारी देख पर्यटकों में उत्साह की लहर

0

मानसून की विदाई के साथ ही हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी शुरू हो गई है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते रविवार को हिमाचल के कई शहरों में इस सीजन की पहली बर्फबारी देखी गई. बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने हिमाचल के कई शहरों के लिए सोमवार यानी आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कुछ इलाकों में बर्फबारी को देखते हुए गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है, जिससे कोई हादसे जैसी स्थिति पैदा ना हो.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाके जैसे- चंबा, लाहौल-स्पीति, सोलंग वैली और धौलाधार की पहाड़ियों पर रविवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई. अटल टनल के एंट्री गेट पर हुई बर्फबारी का पर्यटकों ने जमकर लुत्प उठाया. वहीं, निचले इलाकों में भारी बारिश हुई. बर्फबारी के बाद इन इलाकों के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी बर्फबारी से काफी खुश नजर आ रहे हैं. आमतौर पर हिमाचल में बर्फबारी अक्टूबर महीने के आखिर या फिर नवंबर महीने के शुरुआत में होती थी, लेकिन इस बार करीब 20 दिन पहले हुई.

रोहतांग दर्रे हुआ बंद

रोहतांग दर्रे पर फिसलन बढ़ने के चलते प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी दी है. इस दौरान यहां पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि कोई भी रोहतांग की तरफ आगे न जा सके. बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के कई शहरों का मौसम गुलजार हो गया है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में छह और सात अक्टूबर को बर्फबारी, बारिश और ओलावृष्टि चेतावनी जारी की है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में सोमवार के लिए बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 08, 09,10 और 11 अक्टूबर को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि, अभी इस दौरान बारिश या फिर बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.