Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

सनकी अपराधी का खौफनाक अंत: चाकू से हमला, अमानवीय व्यवहार, 40 मामलों में वांछित बदमाश करवा चौथ पर पत्नी के घर से अरेस्ट

0

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. परदेशीपुरा पुलिस की टीम ने आरोपी आशीष पाल (35 वर्ष) निवासी इंदौर को उस समय पकड़ा, जब वह करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी से मिलने घर पहुंचा था. पुलिस ने पहले से ही इलाके में घेराबंदी कर रखी थी. जैसे ही आरोपी घर में दाखिल हुआ, टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आशीष पाल के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 40 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. इनमें लूट, चोरी, मारपीट, धमकी, अवैध वसूली, और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं. आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और कई महीनों से भूमिगत होकर अपना नेटवर्क चला रहा था.

लोगों को डराकर पैसे वसूलता था

थाना प्रभारी आर.डी. कानवा ने बताया कि आशीष पाल का नाम शहर के कुख्यात अपराधियों की सूची में दर्ज है. वह लोगों को डराकर पैसे वसूलता था और जो व्यक्ति उसके खिलाफ शिकायत करने की कोशिश करता, उसे झूठे मामलों में फंसाने या सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी देता था. वह आतंक फैलाने के लिए लोगों के शरीर पर पेशाब कर देता था. जो लोग विरोध करते उनपर चाकू से हमला कर देता था. उसकी हरकतों से लोग दहशत में रहते थे.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले हैं. इनमें से एक वीडियो में आरोपी ने एक व्यक्ति को बाथरूम में गुप्त रूप से रिकॉर्ड किया था. पुलिस को शक है कि आशीष इन वीडियो और तस्वीरों का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए करता था, ताकि लोगों से जबरन पैसा वसूला जा सके या उन्हें अपनी बात मानने के लिए मजबूर किया जा सके.

परदेशीपुरा थाना पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि करवा चौथ की रात को आशीष अपनी पत्नी से मिलने घर आएगा. इस सूचना पर पुलिस ने इलाके में गुप्त निगरानी बढ़ाई और देर रात उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आशीष पाल का संबंध शहर के कुछ अन्य बदमाशों से भी रहा है और वह उनसे मिलकर अवैध वसूली और धमकी का नेटवर्क चला रहा था. पुलिस अब उसके मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच कर रही है, ताकि उसके अन्य साथियों और ब्लैकमेलिंग के शिकार लोगों की पहचान की जा सके.

क्या बोले अफसर?

थाना प्रभारी आर.डी. कानवा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई पुराने मामलों के खुलासे की संभावना है. पुलिस को उम्मीद है कि उसकी गिरफ्तारी से इंदौर में सक्रिय अन्य अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई आसान होगी. फिलहाल आशीष पाल पुलिस हिरासत में है और आगे की जांच जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.