Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

सड़क हादसे में पिता को खोया, बेटी ने दी मुखाग्नि, मंजर देख लोगों की आंखें हुई नम

रायसेन : रायसेन में पिता की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ सा गिर पड़ा। परिवार में पीछे दो बेटियां और पत्नी बची है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। ऐसे में छोटी बेटी ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता को मुखाग्नि दी। दरअसल रायसेन शहर के गोल्डन सिटी वार्ड 4 निवासी स्कूल चपरासी प्रकाश चिड़ार बाइक से पगनेश्वर के आसपास किसी गांव जा रहे थे। तभी रात करीबन 8 बजे सलामतपुर त्रिमूर्ति तिराहे से पगनेश्वर के बीच किसी अज्ञात कार के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सांची थाना पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल सांची में दाखिल कराया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बुधवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सांची पुलिस ने बताया कि मृतक प्रकाश चिड़ार शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पगनेश्वर में प्यून के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी सहित दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी शिवानी की जनवरी 2025 में शादी हो गई। छोटी बेटी शालू चिड़ार है जिसने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता का अंतिम संस्कार किया। शालू ने पूरेन तालाब वाले मुक्तिधाम में पिता की चिता को मुखाग्नि दी। यह मंजर देखकर अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की आंखें भर आईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.