Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

‘सूअरों को गंदगी, गिद्धों को लाशें…’ CM योगी बोले- महाकुंभ में जिसने जो तलाशा, उसको वह मिला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई बहस के बाद जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसे वो मिला. गिद्धों को केवल लाश मिली जबकि आस्थावान को पुण्य मिला.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “समाजवादी पार्टी के अंदर सनातन के प्रति कोई श्रद्धा भाव नहीं था, इसीलिए उन्होंने अपने सरकार में एक गैर सनातनी को कुंभ का प्रभार दिया, जबकि इस आयोजन में मैं खुद इसकी निगरानी करता रहा. इसीलिए उन्हें महाकुंभ में गंदगी दिखी और अलग-अलग भाव भी दिखे.”

‘जिसने जो तलाशा उसे वो मिला’

उन्होंने कहा, “किसी ने सच कहा है कि महाकुंभ में जिसने जो तलाशा, उसको वह मिला, गिद्धों को केवल लाश मिली, सूअरों को गंदगी मिली, संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली, आस्थावान को पुण्य मिला, सज्जनों को सज्जनता मिली और भक्तों को भगवान मिले.”

अपने संबोधन के दौरान सीएम आदित्यनाथ ने कहा, “नेता प्रतिपक्ष अब समाजवादी से सनातनी हो गए हैं. यह देखकर अच्छा लगा कि उन्होंने अपने सदस्यों को सनातन को लेकर टोंका भी था.”

तो 63 करोड़ श्रद्धालु न आतेः CM योगी

उन्होंने कहा कि महाकुंभ की चर्चा हुई. कई बातें कही गईं. अयोध्या के बारे में चर्चा की गई. यह अच्छा लगा आपने महाकुंभ को स्वीकार कर लिया. अयोध्या को स्वीकार किया. सनातन को स्वीकार किया. हमारे यहां मान्यता भी यही है कि सोशलिस्ट यानी समाजवादी जब अंतिम पायदान पर खड़ा होता है तो उसे धर्म की याद आती है. उन्होंने कहा कि इस बार आप महाकुंभ गए, वहां स्नान किया और व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की. आपने माना कि महाकुंभ में अगर विश्वस्तरीय व्यवस्था नहीं होती तो अब तक 63 करोड़ श्रद्धालु न आते.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “नेता प्रतिपक्ष को इस बार आपत्ति थी कि बीजेपी ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र और राज्यपाल के अभिभाषण में महाकुंभ को वैश्विक स्तर का आयोजन बनाने का उल्लेख क्यों किया. महाकुंभ में अगर विश्वस्तरीय सुविधा न होती तो अब तक 63 करोड़ से अधिक श्रद्धालु उसका हिस्सा नहीं बनते. अभी 26 फरवरी तक यह संख्या 65 करोड़ पार हो जाएगी. मैं भारत के उन हर महापुरुष को सम्मान देता हूं जिन्होंने भारत में जन्म लिया.”

क्या यह संवैधानिक आचरण थाः CM योगी

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों की ओर से किए गए व्यवहार की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सवाल किया कि क्या उनका यह आचरण संवैधानिक था. उन्होंने कहा, “राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी विधायकों की ओर से की गई टिप्पणियां और व्यवहार क्या संवैधानिक था?” सत्र के पहले दिन राज्यपाल पटेल भारी विरोध की वजह से अपना अभिभाषण पूरा नहीं कर सकी थीं.

समाजवादी पार्टी को घेरते हुए सीएम योगी ने कहा, “आप संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के प्रति आपका रवैया किस तरह का है? राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान इस सदन में जो कुछ देखा, उसे देखकर सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं. जो शोरगुल था, जिस तरह की कमेंट्स किए जा रहे थे, राज्यपाल के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा था, क्या वह संवैधानिक था?”

धन्यवाद प्रस्ताव पर 146 सदस्यों ने लिया हिस्सा

उन्होंने आगे कहा, “आप बहुत भाषण देते हैं, लेकिन आपकी सोच, भाषा और व्यवहार को देखना हो तो समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल को देखिए, आप दूसरों को बहुत उपदेश देते हैं… लेकिन खुद नहीं देखते.”

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 146 सदस्यों ने बहस में हिस्सा लिया. सभी ने अपने मुद्दे विचारधारा और सोच के आधार पर बात रखी. सत्ता पक्ष की ओर से 98 तो विपक्ष की ओर से 48 विधायकों ने भाषण दिया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 26 दिसंबर को वीर साहिबजादा दिवस के रूप में याद किया जाता है, हमारे मन में जैन तीर्थंकर के प्रति भी श्रद्धा भाव है, कबीरंपथी हो या अन्य वो सभी पंथ जिनसे एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प साकार होता है. उन्होंने आगे कहा, “आपने कहा कि महाकुंभ में एक जाति विशेष के लोगों को रोका गया. हमने कहा कि किसी को रोका नहीं गया है, अगर किसी ने अव्यवस्था फैलाई तो उसको इसकी इजाजत नहीं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.