Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

सड़क दुर्घटना में घायल युवक को लोगों ने समझ लिया था मृत, पुलिसकर्मी की सूझबूझ से बच गई जान

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक थाना प्रभारी की सूझबूझ ने एक ऐसे युवक की जान बचा ली, जिसे लोगों ने मृत समझ लिया था। दरअसल माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम असनी में 47 वर्षीय शिवप्रसाद साकेत को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसके कारण युवक बुरी तरह घायल होकर बेहोश हो गया था.घटना की सूचना पर मौके पर माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा जब मौके पर पहुंचे तो इस दौरान वहां मौजूद लोग युवक की हालत देखकर उसे मृत बता रहे थे।

कुछ लोग घायल को ले जाने का भी विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि घायल युवक के परिजनों के आने के बाद उसे ले जाने देंगे.लेकिन माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों की बातों को अनसुना कर दिया और एंबुलेंस आने का इंतजार न करते हुए अपने वाहन से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार लेकर पहुंच गए.जहां डॉक्टर ने बताया कि युवक अभी जिंदा है.वह घायल होकर बेहोश हो गया था, लेकिन सांस चल रही थी.

अस्पताल पहुंचने में देरी होती तो जा सकती थी युवक की जान

हालांकि अब युवक का इलाज हो रहा है और वह खतरे से बाहर है.वहीं जिले भर में माड़ा थाना प्रभारी के इस सूझबूझ की चर्चा की जा रही है.क्योंकि यदि वहां एंबुलेंस आने का इंतजार किया जाता तो शायद घायल युवक समय रहते अस्पताल नहीं पहुंच पाता.और उसकी मृत्यु हो सकती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.