Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में सेवामित्र की नई पहल: कारीगरों को स्वरोजगार का अवसर, नागरिकों को घर बैठे सेवाओं की सुविधा बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस
Seva Mitra
Header Ad

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! 60 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में अब 15 सितंबर को पूछताछ

0

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा लगातार विवादों में घिरे हुए नजर आ रहे हैं. अब इस बीच एक बार फिर से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल राज कुंद्रा को 60 करोड़ रुपये के निवेश धोखाधड़ी मामले में इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने समन भेजा है. शुरुआत में शिल्पा और राज को 10 सितंबर को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन राज कुंद्रा ने 15 सितंबर तक की मोहलत मांगी थी. इसलिए अब शिल्पा के पति को 15 सितंबर को पूछताछ के लिए आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश होना होगा.

इस बीच शिल्पा और उनके पति राज को देश छोड़ने से रोकने के लिए उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया है. पुलिस की जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) के ऑडिटर को भी पूछताछ के लिए तलब किया है. लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के निदेशक दीपक कोठारी ने शिल्पा और राज के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है.

शिल्पा और राज पर धोखाधड़ी का आरोप

कोठारी ने आरोप लगाया है कि 2015 और 2023 के बीच, उन्होंने शेट्टी और कुंद्रा द्वारा प्रवर्तित Best Deal TV Pvt. Ltd. नाम की कंपनी में कारोबार विस्तार के लिए 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था. कपल पर आरोप है कि इस पैसे का इस्तेमाल उन्होंने अपने निजी काम के लिए किया और आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है. शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले लोग के तौर पर पैसे लिए गए थे, फिर आगे चलकर टैक्स से बचाने का हवाला देकर इसे इन्वेस्टमेंट के रूप में दिखाया गया.

कंपनी पर चल रहा था केस

दीपक का कहना है कि उन्हें मीटिंग में आश्वासन दिया गया था कि तय समय में 12% सालाना ब्याज के साथ पैसे लौटा दिए जाएंगे. साल 2016 में शिल्पा ने लिखित तौर पर गारंटी भी दी थी. लेकिन कुछ वक्त बाद ही खुद शिल्पा ने इस कंपनी से डायरेक्टर के पद से रिजाइन कर दिया. हालांकि आगे चलकर पता चला कि कंपनी पर 1.28 करोड़ का इंन्सॉल्वेंसी केस चल रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.