Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

शिरोमणि अकाली दल ने प्रदेश स्तरीय वर्किंग कमेटी का चुना सदस्य

0

लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के अध्यक्ष श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने हलका समाणा और सुतराणा क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए प्रिं. डॉक्टर मोहन लाल शर्मा को पार्टी की प्रदेश स्तरीय वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से शिरोमणि अकाली दल (पुनर सर्जीत) के कार्यकर्ताओं और डॉक्टर शर्मा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

डॉ. मोहन लाल शर्मा जोकि अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और जातपात से ऊपर उठकर मानवता और सच्चाई की राह पर चलने वाले हैं। उन्होंने विभिन्न  डीएवी स्कूलों में रहते हुए अनेकों जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क  शिक्षा प्रदान करवाने के लिए विशेष प्रयास किए। इसके अलावा उन्होंने कई जरूरतमंद कन्याओं के विवाह करवाए और जरूरतमंद महिलाओं के लिए राशन की व्यवस्था करवाई। सामाजिक व शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

वर्किंग कमेटी का सदस्य बनने के बाद डॉ. शर्मा ने कहा कि  वे पार्टी अध्यक्ष के हर आदेश को निभाएंगे और अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। हल्के के लोगों का कहना है कि प्रिं. डॉक्टर मोहन लाल शर्मा का समाणा, पातरां और सुतराणा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। राजनीति में भी उनकी मजबूत पहचान और कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों से करीबी संबंध हैं, जिससे वे लोगों की समस्याओं को हल कराने में प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे हैं। अब वर्किंग कमेटी का सदस्य बनकर वे जनहित के मुद्दों पर और अधिक सक्रिय रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.