Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

शादी बनी जंग का मैदान ! लड़के और लड़की वालों में जमकर चले लाठी डंडे, पथराव में कई घायल

0

उज्जैन : एक प्रेमी जोड़े को प्रेम विवाह करवाना भारी पड़ गया। मामले की जानकारी लगते ही समाज दो गुटों में बंट गया और दोनों के बीच जमकर लाठी डंडे व पत्थर चले। घटना में कई लोग घायल हो गए और उन्हें गंभीर चोटें आई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

घटना शहर मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर घटिया तहसील की है। जहां रविवार शाम 5 बजे जमकर लाठी डंडे व पत्थर चले। यह विवाद बंजारा समाज के दो पक्षों में हुआ। बताया जा रहा है कि समाज के ही युवक युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। जिसके कारण समाज के कई लोगों को आपत्ति थी। बात बिगड़ते देख समाज जनों ने घट्टिया तहसील में जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर समाज की पंचायत बुलाई गई। बैठक में तनातनी हो गई। विवाद इतना बड़ा की समाज के दो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों के अलावा पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। यह पूरा घटनाक्रम आगर रोड पर हुआ। जहां क्षेत्र में अफरा तफरी माहौल बन गया। जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस ने मोर्चा संभाला व दोनों पक्षों को अलग किया। घटना में करीब आधा दर्जन लोगों को चोट आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

घटना को लेकर समाज के ही 30 वर्षीय किशन गरासिया ने थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। वहीं मामले में पुलिस ने फरयादी की शिकायत पर BNS की धारा 125, 125(ए), 296, 115(2), 351(3), 3(5) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक घटना में हुए घायलों में 50 वर्षीय पदमसिंह पिता रामसिंह गरासिया, 40 वर्षीय जगदीश पिता नारायण खीची, 55 वर्षीय रुगनाथ पिता मांगीलाल, 35 वर्षीय राधेश्याम पिता रुगनाथ सिंह शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.