Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

शादी करने से पहले मां से लड़की को मिलवा दो, शादी के 2 साल बाद युवक ने कही ये बात, फिर कर ली आत्महत्या

गुना : मध्य प्रदेश के गुना जिले में नजूल कॉलोनी निवासी एक युवक ने रविवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने मौत से पहले एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस पर अपलोड किया है, जिसमें बताया है कि वह अपनी मां और पत्नी के बीच रोज-रोज होने वाले झगड़े से परेशान हो गया है। इसलिए अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहा है।

दरअसल, रविवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का नजूल कॉलोनी इलाके में रेलवे पटरियों पर दो हिस्सों में शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव के दोनों टुकड़े एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाए गए।

इसी बीच युवक की पहचान नजूल कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय नरेंद्र पुत्र रामदयाल रजक के रूप में हुई है। युवक का एक वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा है, जिसे उसने स्टेट्स पर अपलोड किया था। युवक के मुताबिक वह अपनी पत्नी और मां के झगड़ों से मानसिक प्रताडऩा का सामना कर रहा था, इसलिए जान देने के अलावा कोई दूसरा रास्ता उसके पास नहीं बचा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.