Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

शहडोल पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ नशे का कारोबार करने वाले 8 आरोपी पकड़े, पूछताछ में हुए कई खुलासे

शहडोल।  मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के दो थानों, कोतवाली और धनपुरी पुलिस ने मिलकर दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन और नशीली सीरप जब्त की हैं। इस कार्रवाई में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और 8 नशे का कारोबार करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपी राजधानी भोपाल से यात्री ट्रेन में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन शहडोल लाकर नशेड़ियों को उपलब्ध कराते थे। इसी प्रकार धनपुरी थाना क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार करने वाले नशे के तस्कर अवैध क्वार्टर से नशीली सीरप की बिक्री करते थे ,जिन्हें धनपुरी पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.