Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

शराबियों को झटका, Punjab में शराब के ठेके सील!

शराब के शौकिनों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है, दरअसल पंजाब में कई शराब के ठेके सील कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि, पंजाब में 31 मार्च बाद नए ठेके अलॉट कर दिए गए हैं। इसी बीच अमृतसर में शराब के ठेकों से जुड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आर.के. इंटरप्राइजेज के शराब के ठेकों को सील किया गया है।

बताया जा रहा है कि, आर.के. इंटरप्राइजेज ने न्यू अमृतसर और रंजीत एवेन्यु में शराब के ठेके लिए थे, लेकिन आबकारी विभाग ने इन्हें 2 दिन के लिए सील कर दिया गया है। इस मुद्दे को लेकर आर.के. इंटरप्राइजेज का बयान भी सामने आया है। उन्होंने आबकारी विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी उन्हें दोगुने दाम पर शराब बेचने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने जब शराब के नए ठेके लिए थे तब से लेकर अब तक रजिस्टर पूरा रिकार्ड रखा है। आबकारी विभाग द्वारा निरीक्षक करके इस पर सिग्नेचर भी किए गए। आर.के. इंटरप्राइजेज का कहना है कि वह आबकारी विभाग की नीति का पालन कर रहें फिर कुछ अधिकारियों द्वाराी उन्हें तंग किया जा रहा है। वह महंगी शराब नहीं बेच सकते जिसके चलते उनसे रंजिश रखी जा रही है। इसी के चलते शराब के ठेके सील कर दिए गए है।

प्रेस वार्ता के दौरान आर.के. इंटरप्राइजेज ने आगे कहा कि, उन्होंने फर्मों पर ठेके पर 50-50 करोड़ रुपए खर्च करके लिया है। पंजाब में करीब 200 ग्रुप है। ठेकों पर शराब हम सरकार द्वारा तय किए गए रेट पर दे रहे है। ऐसे में शराब को ठेको को सील करना ठीक नहीं है। उन्होंने  इसके चलते पंजाब सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं उक्त मामले को लेकर आबकारी विभाग का भी बयान सामने आया है। विभाग का कहना है कि, आर.के. इंटरप्राइजेज ने नियमों का उल्लंघन किया है , जिसके चलते शराब के ठेकों को 2 दिन के लिए बंद किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.