Logo
ब्रेकिंग
खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र...
Header Ad

व्यापारी ने पत्नी-बेटी के साथ जहर खाकर दे दी जान…घर में मिली लाश, सुसाइड नोट से पता चलेगा मौत का राज

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक घर में तीन लोगों की लाश मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों में पति-पत्नी समेत नाबालिग बेटी शामिल हैं. तीनों एक फ्लैट में रहते थे. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसके साथ अफसरों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. बताया जा रहा है कि तीनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है. अब सुसाइड नोट से तीनों की मौत का राज पता चलेगा.

दरअसल, ये घटना रविवार को लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के नक्खास स्थित अशरफाबाद इलाके से सामने आई. यहां स्थित एक फ्लैट से तीन लाश मिली. मृतकों की पहचान कपड़े की दुकान चलाने वाले व्यापारी 48 वर्षीय शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता रस्तोगी और 16 वर्षीय ख्याती रस्तोगी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक शोभित की कपड़े की दुकान राजाजीपुरम में थी और वह एक बड़े व्यापारी थे.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

शोभित और उनकी पत्नी, बेटी की आत्महत्या करने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. मौके पर फॉरेंसिक की फील्ड यूनिट को भी जांच के लिए बुलाया गया. DCP वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. मृतकों के बाकी परिजनों से पूछताछ की जा रही है. अब पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है और हर पहलू पर जांच कर रही है.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अब एक ही परिवार के तीन सदस्यों की आत्महत्या करने की इस घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस को घटनास्थल पर किसी तरह की हिंसा के कोई सबूत नहीं मिले. जिस कमरे में मृतकों के शव थे. उसमें से एक खाली जहर की शीशी मिली. इसके बाद ही आत्महत्या की आशंका जताई गई है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. शोभित की पत्नी एक हाउस वाइफ थीं और उनकी बेटी ख्याती 11वीं कक्षा की छात्रा थी. पड़ोसियों का कहना है कि शोभित ने दुकान में घाटा आने के चलते लोन लिया था. लेकिन उसकी किस्तें वह समय से नहीं चुका पा रहा था. ऐसे में वह परेशान रहता था. उसने कई बार इस बात का जिक्र भी किया था. लेकिन शोभित का परिवार बहुत शांत मिजाज का था. ये नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम भी उठा सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.