Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

विवादों में Ludhiana की मशहूर Bakery, होश उड़ा देगा पूरा मामला

लुधियाना: फूड सेफ्टी नियमों का ठेंगा दिखा कर महानगर की मशहूर बेकरी खाने पीने का एक्सपायरी सामान बेच कर लोगों को बीमारिया बांट रही है। मामला कॉलेज रोड पर स्थित मशहूर एक बेकरी का है जहां पर एक्सपायरी खाने पीने का सामान सरेआम दुकान पर रख कर लोगों को बेचा जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के बाद जब बेकरी पर ‘पंजाब केसरी’ की टीम द्वारा दौरा किया गया तो पाया गया बेकरी में जो बिस्किट लोगों को बेचे जा रहे हैं वह फरवरी 2025 में एक्सपायर हो चुके हैं और पैकिंग पर न्यूट्रीशन संबंधी जानकारी भी नहीं लिखी है। दुकानदार जो ब्रेड बेच रहा है उस पर भी किसी तरह की न्यूट्रीशन की कोई जानकारी नहीं है जबकि एफ.एस.एस.ए.आई नियमों के तहत ग्राहक को न्यूट्रीशन की जानकारी बताना आवश्यक है। इस बारे में ‘पंजाब केसरी’ की टीम ने बेकरी के मालिक से बात की तो वह कोई जवाब नहीं दे सके।

जब इस बारे में डी.एच.ओ. डॉक्टर अमरजीत कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। जल्दी ही बेकरी पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.