Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

विराट कोहली-रोहित शर्मा का टूट जाएगा दिल, टीम इंडिया की इस सीरीज पर आई बुरी खबर

भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज अगस्त में होनी है और अब इस सीरीज के स्थगित होने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार ने अबतक इस सीरीज को मंजूरी नहीं दी है जिसकी वजह से इस सीरीज को दूसरे समय के लिए शेड्यूल करना पड़ सकता है. अगर ऐसा हुआ तो ये रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए बुरी खबर है क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है और अब दोनों वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज का स्थगित होने का मतलब ये है कि फैंस को दोनों को मैदान में दोबारा देखने के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है.

भारत-बांग्लादेश सीरीज स्थगित होगी?

भारत को बांग्लादेश दौरे पर अगस्त में जाना है लेकिन भारत सरकार ने अबतक इस सीरीज की इजाज नहीं दी है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने इस मुद्दे पर कहा कि ये सीरीज स्थगित हो सकती है लेकिन इसका रद्द होना नामुमकिन है. बांग्लादेश बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि ये सीरीज आईसीसी फ्यूचर टूर प्रोग्राम का हिस्सा है जिसमें तीन वनडे और तीन टी20 खेले जाएंगे, ये सीरीज 17 अगस्त से ढाका में शुरू होनी है. लेकिन बांग्लादेश और भारत के बीच रिश्ते पहले जैसे अच्छे नहीं हैं और यही वजह है कि अब इस सीरीज के सही समय पर नहीं होने का खतरा है.

बीसीसीआई को है सरकार की मंजूरी का इंतजार

बीसीसीआई ने अबतक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड भारत सरकार की मंजूरी का ही इंतजार कर रहा है. बांग्लादेश में पिछले कुछ महीनों में कई हिंसात्मक घटना हुई हैं जिसमें खासतौर पर एक धर्म के लोगों को निशाना बनाने की रिपोर्ट्स हैं और यही वजह है कि इस मामले पर अबतक कुछ साफ नहीं हुआ है. हालांकि इन हिंसात्मक घटनाओं के बाद बांग्लादेश की टीम भारत दौरे पर आई थी जिसमें उसने दो टेस्ट और दो टी20 मैच खेले थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.