Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

विजय शाह से उमा भारती ने की इस्तीफे की मांग, कहा- उनका असभ्य कथन हम सबको शर्मिदा कर रहा

भोपाल : कर्नल कुरैशी के बयान को लेकर मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस लगातार हमलावर दिखाई दे रही है, वहीं अब भाजपा की कद्दावर नेत्री ने विजय शाह के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंत्री विजय शाह की बर्खास्ती और एफआईआर दोनों तुरंत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए या फिर उन्हें इस बयान के बाद खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए। उमा भारती ने कहा कि विजय शाह मेरे सगे भाई जैसे हैं, उन्हें मंत्री पद से हम बर्खास्त करें या वे खुद इस्तीफा दे दें, क्योंकि उनका असभ्य कथन हम सबको शर्मिंदा कर रहा है, उनकी बर्खास्तगी में असमंजस आश्चर्य का विषय है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

उमा भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कहने या सुनने से हमें क्या मतलब है, नैतिकता और देशभक्ती पर कांग्रेस खरी नहीं उतर पाई, लेकिन हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नसीहतों का हमें ध्यान रखना चाहिए।

सोफिया कुरैशी की जमकर की तारीफ

उमा भारती ने कर्लन सोफिया की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं पहलगाम की घटना से लेकर आज तक जो शौर्य और धैर्य का परिचय दिया उससे दुनिया हैरान है और पूरा भारत उनके साथ खड़ा है।

बता दें कि मंत्री विजय शाह की कर्नल कुरैशी पर दी गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद देर रात महू के मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। इस मामले में विजय शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तो वहां भी फटकार लगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.