Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

लुधियाना वासियों को मिली सौगात, इन्हें होगा खूब फायदा

0

चंडीगढ़: रेल राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने शनिवार को लुधियाना में नवनिर्मित रेलवे स्वास्थ्य सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। लगभग 7.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक केंद्र 1,800 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। यह केंद्र रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। G1 सरंचना में 6 ओपीडी, 4-बिस्तर वाला वार्ड, आपातकालीन सुविधां, फार्मेसी और स्थानीय खरीद, यात्री और स्ट्रेचर लिफ्ट, 3 स्थानों पर प्रतीक्षाशाला सुविधाएं (स्टेनलेस स्टील बेंच के साथ), सम्मेलन कक्ष, पुरुषों/महिलाओं और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग शौचालय, वीआरवी वातानुकूलन प्रणाली, सुसज्जित दोहरी ऊंचाई वाली लॉबी, दोपहिया/चारपहिया वाहन और एम्बुलेंस पार्किंग सुविधा, अस्पताल के बाहर विकसित हरित क्षेत्र, पीएमई डार्क रूम सुविधा, एक्स-रे कक्ष (डार्क रूम सहित), प्रयोगशाला और मेडिकल रिकॉर्ड रूम शामिल है।

फिरोजपुर मंडल की स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए रवनीत सिंह ने बताया कि वर्तमान में फिरोजपुर मंडल में एक डिवीजनल अस्पताल (फिरोजपुर), एक उप-मंडलीय अस्पताल (अमृतसर) और 6 स्वास्थ्य इकाइयां हैं, जिनमें कुल 34 डॉक्टर तैनात हैं। फिरोजपुर मंडलीय अस्पताल में कुल 69 बिस्तर हैं, जहां मेडिसिन, सामान्य शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, हड्डी रोग, पैथोलॉजी, एनेस्थीसिया और दंत चिकित्सा जैसी विशेषज्ञताओं में सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में अत्याधुनिक प्रयोगशाला, फिजियोथेरेपी इकाई, कम्प्यूटरीकृत रेडियोग्राफिक प्रणाली और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अमृतसर में 50 बिस्तरों वाला एक अस्पताल चल रहा है। इसके अलावा, लुधियाना, जालंधर सिटी, जालंधर छावनी और कपूरथला में स्वास्थ्य इकाइयां कार्यरत हैं। रेलवे लाभार्थियों को आपातकालीन देखभाल प्रदान करने के लिए 51 निजी अस्पतालों और 16 डायग्नोस्टिक केंद्रों को पैनल में शामिल किया गया है।

इस मौके पर संजीव कुमार (डीआरएम फिरोजपुर), अजय (सीपीएम निर्माण), डॉ. चेतना कपूर (एसीएमएस लुधियाना), ऋषि पांडे (वरिष्ठ डीएससी आरपीएफ फिरोजपुर), परमदीप सैनी (वरिष्ठ डीसीएम फिरोजपुर), सुमित खुराना (वरिष्ठ डीईएन समन्वय फिरोजपुर), शुभम खुराना (उप मुख्य अभियंता निर्माण), अजयपाल (वरिष्ठ डीईएन-I फिरोजपुर) और आदित्य मेहरा (स्टेशन निदेशक लुधियाना) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.