Logo
ब्रेकिंग
The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स...
Header Ad

रेखा गुप्ता के सीएम बनते ही चर्चा में आया जुलाना, विनेश फोगाट से क्या है कनेक्शन?

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है. शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है. अब पहले से तय तारीख के मुताबिक कल दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा. इस बीच रेखा गुप्ता के सीएम बनते ही हरियाणा का जुलाना चर्चा में आ गया है.

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद सीएम चेहरे को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि, इन सबको दरकिनार करते हुए बीजेपी ने एक बार फिर दिल्ली में महिला चेहरे पर दांव लगाया है. रेखा गुप्ता के रूप में दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने जा रही है. दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और नवनिर्वाचित विधायक प्रवेश वर्मा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा. जानिए दिल्ली की नई सीएम और विनेश फोगाट के बीच क्या है कनेक्शन.

BJP की दूसरी और दिल्ली की चौथी महिला CM

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार चुनने के लिए बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. भाजपा विधायक समूह के साथ घंटों चर्चा के बाद दोनों ने रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई. रेखा गुप्ता बीजेपी की दूसरी और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. इससे पहले बीजेपी की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं.

विनेश फोगाट में क्या है कनेक्शन?

दरअसल, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले से ताल्लुक रखती हैं. उनका जन्म साल 1974 में जींद जिले के जुलाना में हुआ था. वहीं, कांग्रेस विधायक और पहलवान विनेश फोगाट भी हरियाणा से आती हैं. विनेश का जन्म भले ही भिवानी जिले के बलाली गांव में हुआ हो, लेकिन उनका जुलाना से भी नाता है. विनेश फोगाट जुलाना से मौजूदा विधायक हैं. पिछले साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट ने कांग्रेस के टिकट पर जुलाना सीट जीती थी.

वहीं, दिल्ली की होने वाली नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जुलाना की रहने वाली हैं लेकिन उनके पिता के एसबीआई बैंक में नौकरी होने के कारण वह परिवार समेत दिल्ली शिफ्त हो गई थी. जिसके बाद से वह दिल्ली में ही रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की. उन्होंने डीयू के दौलत राम कॉलेज से मास्टर्स ऑफ आर्ट की पढ़ाई की है. हालांकि, अब भी उनका परिवार जुलाना में कारोबार करता है. वह अक्सर जुलाना आती-जाती रहती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.