Logo
ब्रेकिंग
RDVV Jabalpur News: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में LLB का पूरा पेपर आउट ऑफ सिलेबस; नाराज छात्रों न... Raipur News: इंडोर स्टेडियम में होगा बड़ा श्रमिक सम्मेलन, बस और चारपहिया वाहनों के लिए बनाए गए स्पेश... Dhamtari Women Kabaddi Tournament: धमतरी में महिला कबड्डी का रोमांच; गुरुकुल कॉलेज रायपुर बनी विजेता... Jashpur Snake Knowledge Center: जशपुर में बनेगा वनांचल विज्ञान केंद्र और तपकरा में सर्प ज्ञान केंद्र... SECR Swachhata Campaign 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू, जानें पूरा... Dhanbad Subsidence News: कतरास के छाताबाद में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन; कई घरों में आई दरारें, दहश... Jharkhand Karma Puja 2026: करमा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट! करम डाल विसर्जन के लिए SDRF और पुलि... Swachh Vayu Survekshan 2026: झारखंड में नंबर-1 बना धनबाद, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लहराया... Ranchi News: नेपाल हाउस में स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद मानी बात, 108 एंबुलेंस संघ का आंदोलन ... Nagina MP Chandrashekhar Azad: स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर मचा बवाल, अदालत की शर्तों का उल्...
Header Ad

ओडिशा: विजिलेंस की टीम को देख इंजीनियर के छूटे पसीने, खिड़की से फेंकने लगा 500-500 गड्डियां, 2.1 करोड़ का कैश बरामद

ओडिशा सतर्कता विभाग (Odisha Vigilance Department) ने आय ये अधिक संपत्ति (डीए) के मामले में सड़क और योजना (आरडब्ल्यू) डिवीजन के मुख्य इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. विभाग ने बैकुंठ के अंगुल, भुवनेश्वर और पुरी के पिपिली में सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी की. इस छापेमारे में लगभग 2.1 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई. इस कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाला वाकया भी सामने आया.

जानकारी के मुताबिक, बैकुंठ ने सतर्कता अधिकारियों को देखते ही अपने भुवनेश्वर फ्लैट की खिड़की से 500 रुपये के नोटों के बंडल फेंकने की कोशिश की. ओडिशा सतर्कता विभाग ने विशेष न्यायाधीश, सतर्कता, अंगुल द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर ऑपरेशन चलाया. इस अभियान में आठ पुलिस उपाधीक्षक (DSP), 12 निरीक्षक, छह सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और अन्य सहायक कर्मचारियों की एक बड़ी टीम शामिल थी. छापेमारी में मुख्य अभियंता बैकुंठ नाथ सारंगी के आवासीय और कार्यालय स्थानों को निशाना बनाया गया.

कहां से क्या-क्या बरामद हुआ?

अंगुल के मकान से 1.1 करोड़ रुपये नगद बरामद हुए. भुवनेश्वर के फ्लैट नंबर सी-102 से 1 करोड़ रुपये नकदी मिली. यहीं से सारंगी ने नोटों के बंडल खिड़की से फेंके, जिन्हें गवाहों की मौजूदगी में बरामद किया गया. इसके अलावा पुरी, शिक्षकपाड़ा, लोकेइपासी और मटियासाही में भी छापेमारी की गई.

अधिकारियों के भी छूटे पसीने

छापेमारी के दौरान भुवनेश्वर के पीडीएन एक्सोटिका फ्लैट में सतर्कता अधिकारियों को देखते ही बैकुंठ नाथ सारंगी ने घबराहट में 500 रुपये के नोटों के बंडल खिड़की से फेंक दिए. सतर्कता टीम ने गवाहों की मौजूदगी में इन नोटों को बरामद किया. कुल मिलाकर, अंगुल और भुवनेश्वर के ठिकानों से 2.1 करोड़ रुपये नकदी बरामद हुई. गिनती मशीनों से नोट गिनते-गिनते अधिकारियों के भी पसीने छूट गए.

अन्य वित्तीय लेनदेन की गहन जांच जारी

सारंगी पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप है. सतर्कता विभाग अब उनकी संपत्तियों, बैंक खातों, और अन्य वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रहा है. इस कार्रवाई ने सरकारी अधिकारियों में भ्रष्टाचार और अनैतिक संपत्ति संचय के मुद्दे को फिर से उजागर किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.